जगदलपुर: इंद्रावती को मूल प्रवाह में लाने के लिए बस्तर सांसद ने जगदलपुर सर्किट हाउस में ओडिसा के सांसदों के साथ बैठक की
बस्तर की जीवनदायिनी कहे जाने वाली इंद्रावती नदी को ले कर बस्तर सांसद महेश कश्यप एक्टिव मोड पर है। लगातार बस्तर सांसद इंद्रावती नदी के विषयों पर कार्य कर रहे है।जगदलपुर सर्किट हाऊस में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप व नवरंगपुर सांसद श्री बलभद्र मांझी व कोटपाड़ विधायक श्री रूपु भतरा सहित दोनो राज्यो के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई हैं।