जगदलपुर: मेन रोड, गोल बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई, सामान किया ज़ब्त और लगाया जुर्माना
शनिवार शाम 6:00 बजे मेन रोड ,गोल बाजार में सड़क में अतिक्रमण करने वालों के ऊपर नगर निगम और पुलिस प्रशासन के. द्वारा कारवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर ₹5000-5000 जुर्माना किया गया। दिव्या कलेक्शन, अंबर क्लॉथ स्टोर, राय फैशन हाउस, जनता बूट हॉउस पर जुर्माना किया गया साथ ही सड़क पर रखे सामानों की जब्ती भी की गई।