जगदलपुर: पुलिस ने बोधघाट थाना क्षेत्र से बाइक चुराने वाले चोर को किया गिरफ्तार
थाना बोधघाट में प्रार्थी आसमन चंदेल ने दिनांक 25.04.25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 19.04.25 के शाम को अपने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो को अपने घर के सामने रखा था, जिसे किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया.