जैतपुर: बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, बिना परमिट चल रही स्कूल बस सहित दो वाहन जब्त
धनपुरी और अमलाई में यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच के दौरान कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में संचालित दो बसें जब्त कीं। एक बस बिना वैध परमिट चल रही थी, जबकि दूसरी में दस्तावेज और सुरक्षा मानकों में खामियां मिलीं। पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही।जानकारी सोमावर शाम 4 बजे सामने आई है।