कानपुर: गंगा बैराज पर तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, छात्र की दर्दनाक मौत
नवाबगंज के गंगा बैराज पर एक दर्दनाक हादसा हुआ।तेज रफ्तार बाइक खंभे से जा टकराई जिसमें सीतापुर के रहने वाले छात्र मिथुन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार रात 11:30 बजे बताया छात्र सीतापुर का रहने वाला है और कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।