श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज! बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन का मेगा प्लान
श्रावणी मेला 2026 को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने रामदयालु से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं के मार्ग का निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय, विश्राम स्थल, निर्बाध बिजली, साफ-सफाई और कंट्रोल रूम की 24 घंटे सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही श्रावणी मेला के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित मरीजों की पहचान और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि बाबा गरीबनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का श्रावणी मेला 2026 का अनुभव सुगम और यादगार बन सके।
#TirhutNow #ShravaniMela2026
#BabaGaribNath #MuzaffarpurNews #BiharNews