टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया बल! मुजफ्फरपुर में टीबी मरीजों को मिलेगा पौष्टिक आहार किट
📝 मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की शुरुआत होने जा रही है। 18 जुलाई को निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के साथ समाज में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाना है। आयोजकों ने सभी सक्षम नागरिकों और संस्थाओं से इस मानवीय अभियान से जुड़कर टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने की अपील की।
#TirhutNow #Muzaffarpur #TBMuktBharat #NikshayMitra #TBFreeIndia #SocialInitiative