फतुहा: फतुहा दनियावां मार्ग पर धोवा पुल के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
Fatwah, Patna | Oct 26, 2026 सोमवार की शाम फतुहा दनियावां मार्ग पर धोवा पुल के पास सड़क हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही घटना पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए तैयारी में जुट गई है। मृतक बिहार शरीफ के दीपनगर थाना के राणा बीघा गांव निवासी 55 वर्षीय अरविंद कुमार आर्य एवं उनका पुत्र ज्ञानदेव कुमार है। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।