दिनांक 25.06.2026 को दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आज जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा करगहर राजवाहा अंतर्गत कौआखोंच एवं गारा चौबे शाखा नहर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य समाचार में प्रकाशित तथ्यों की वस्तुस्थिति का आकलन करना तथा नहर एवं बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
समाचार पत्र में करगहर राजवाहा के किलोमीटर-4 पर अवस्थित कौआखोंच पुल के नीचे बायीं ओर की स्थिति से संबंधित एक फोटो प्रकाशित किया गया था, जिसके आधार पर संभावित क्षति अथवा सुरक्षा संबंधी आशंका व्यक्त की गई थी। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी ने संबंधित स्थल का निरीक्षण किया तथा विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा पाया गया कि बांध सुरक्षित है।
जिला पदाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर एवं बांधों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संभावित समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, सहायक अभियंता, सिंचाई अवर प्रमंडल करगहर तथा संबंधित कनीय अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#iprd
Patna, Bihar | Jun 29, 2026