कोईलवर: बालू चालान बंद होने के बाद भी कोईलवर में ट्रकों की कतार, एक लेन में जाम से आवागमन प्रभावित
15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू चालान पर रोक लगने के बाद जहां लोगों को ट्रकों के कारण लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी, वहीं शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोईलवर नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं है, लेकिन एक लेन में ट्रैकों के खड़े रहने से आवा गमन प्रभावित हो रहा है।