🚨 नार्कोटिक्स मुक्त बिहार की दिशा में सख्त कार्रवाई, प्रभावी निगरानी और जन-जागरूकता पर जोर
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित आठवीं एनकॉर्ड स्टेट लेवल मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, जब्त मादक पदार्थों के शीघ्र विनष्टीकरण और व्यापक जन-जागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📊 ड्रग सीजर में लगभग 78% की वृद्धि
NDPS Act के तहत वर्ष 2026 में मादक पदार्थों की जब्ती में पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई की तीव्रता को दर्शाती है।
🔹 जब्त मादक पदार्थों का शीघ्र एवं निरंतर विनष्टीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
🔹 प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में विनष्टीकरण की प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्देश।
🔹 DM एवं SP द्वारा नारकोटिक्स गोदामों का संयुक्त निरीक्षण।
🔹 स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा तैयार SOP का अनिवार्य अनुपालन।
🔹 प्रत्येक जिले में नियमित मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान।
🔹 शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रभावी रोक हेतु नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी।
🔹 पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से गांव-गांव तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर।
📱 मानस पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई
औरंगाबाद जिले में प्राप्त 83 मामलों में से 80 मामलों पर कार्रवाई पूर्ण की जा चुकी है। शेष 3 मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
🎯 साझा संकल्प — सुरक्षित समाज, नशामुक्त युवा और नार्कोटिक्स मुक्त बिहार।
मादक पदार्थों के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रभावी कार्रवाई के साथ जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।
#NashaMuktBihar #DrugFreeBihar #NCORD #NDPS #Aurangabad #NashaMuktSamaj #DrugFreeIndia
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Excise Taxation And Narcotics Control Department Khyber Pakhtunkhwa
Aurangabad, Bihar | Sep 8, 2026