बरकागाँव: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के परिवहन मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत
एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार नंबर गेट के पास एक अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंझलीडाड़ी निवासी लगभग 55 वर्षीय जयपाली महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोज