अशोक नगर: जिले के राशन हितग्राहियों के लिए बड़ी खबर,ई-केवाईसी नहीं कराई तो हर महिने मिलने वाले राशन से हो सकते हैं वंचित
अशोकनगर से बड़ी खबर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। वर्ष 2021 से पहले ई-केवाईसी करा चुके जिले के 14 हजार 449 हितग्राहियों की दोबारा ई-केवाईसी कराई जाएगी। अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह ने सभी अधिकारियों को जून माह में विशेष अभियान चलाकर यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।