घाघरा: कोटामाटी गांव में तेज आंधी-बारिश से दशरथ लोहरा के घर का अलबेस्टर उड़कर क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग
Ghaghra, Gumla | Mar 21, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के कोटा माटी गांव में तेज आंधी बारिश के कारण दशरथ लोहरा के घर के दो रूम के अल्बेस्टर उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया इसके साथ ही घर में रखें चावल और धान भी भींग कर खराब हो गई। इस संबंध में पीड़ित दशरथ ने बताया कि गुरुवार को शाम लगभग 4 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण घर के दो रूम के अल्बेस्टर उड़कर जमीन पर जा गिरा अल्बेस्टर क्षतिग्रस्त हो गई।