घाघरा: प्रखंड में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजा को लेकर मांग की गई
Ghaghra, Gumla | Mar 21, 2025 घागरा प्रखंड के कई गांव में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों के कई एकड़ में लगे फसल बर्बाद हो गए। इस क्रम में गेहूं,टमाटर,तरबूज, बोदी,प्याज करेला, मूंग,मिर्च फसल का नुकसान हुआ है।वही देवाकी निवासी किसान अंजू साहू ने बताया कि लगभग40एकड़ में टमाटर की खेती किया था।जो पूरी तरह नष्ट हो गया।वही प्रखंड क्षेत्र के कई किसान को भी काफी क्षति हुई है।