महरौनी: अंडेला स्थित पूर्व मा.वि. में कक्षा आठवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
अंडेला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कु.रक्षा सहित अन्य छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान पत्र एवं अंक सूची देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के जिम्मेदारों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा आठवीं की परीक्षा में बेटियो ने विशेष स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।