मुंगावली: मुंगावली में मल्हारगढ़ रोड पर दबंगों ने 32 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी प्रेम सिंह बागड़ी उम्र 32 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को रात लगभग आठ बजे मल्हारगढ़ रोड़ पर गौ शाला के पास चिंकूपुर निवासी संजू बागड़ी, सोनू बागड़ी और सतवीर बागड़ी ने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की है ।