जमुई: अलग- अलग मारपीट मामले के चार अभियुक्तों ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 जमुई जिले के अलग-अलग जगहों से मारपीट मामले के फरार चार अभियुक्तों ने बुधवार को जमुई कोर्ट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। सभी अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा बुधवार की शाम मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है।