जमुई: सोहजाना गांव में दो भाइयों को मारकर घायल करने के मामले में इलाज के दौरान एक भाई की पटना में हुई मौत, शव पहुंचा जमुई
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 सोहजाना गांव में बीते 9 मार्च की रात को दबंगों के द्वारा बेरहमी से पिटाई कर लक्ष्मण यादव और उनके भाई विजय कुमार को घायल करने मामले में इलाज के दौरान बुधवार को लक्ष्मण यादव की पटना में मौत हो गई जबकि विजय कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पूर्व में ही एक अभियुक्त कमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।