बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव स्थित वार्ड संख्या 14 में बीती रात इस्लाम अंसारी के टाट-फूस के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में बंधी एक भैंस और उसका बछड़ा जलकर मर गए। घटना के दौरान आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पड़ोसी बाल-बाल बच गए। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर