बरडीहा: ललगाड़ा गांव में भगाई गई युवती की संदिग्धावस्था में मौत, परिजनों के हंगामे के बाद पोस्टमार्टम
Bardiha, Garhwa | Oct 22, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के ललगाड़ा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां घर से भगाकर ले जाई गई युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।