सोनबरसा: सोनबरसा-सोहरवा लालबंदी पथ पर बाइक दुर्घटना, एक जख्मी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
सोनबरसा-सोहरवा लालबंदी पथ के तीखे मोड़ पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया गया।