पोलायकलां: सुंदरसी रोड पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, पेड़ से टकराने से सिर में आई थी गंभीर चोट
अकोदिया-सुंदरसी रोड पर शुक्रवार सुबह 11 बजे को सांदीपनि विद्यालय के सामने एक बाइक दुर्घटना में दिनेश पिता अमृतलाल केवट (करीब 35 वर्ष) की मृत्यु हो गई। दिनेश लोदिया से जरखी में एक शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक अंधे मोड़ पर हुआ, जहां बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में दिनेश केवट के सिर में गंभीर चोटें आई थी।