आज दिनांक 14.06.2026 को जनपद में आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री शैलेश कुमार, जिलाधिकारी भदोही एवं श्री अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष आवंटन, एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur