प्रार्थी द्वारा सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संबंधित भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया है। उक्त शिकायत के संबंध में राजस्व विभाग से आख्या मांगी गई। प्राप्त राजस्व आख्या में उल्लेख किया गया कि जिस पक्ष द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है, उसे उक्त भूमि पर बाउंड्री निर्माण का कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं था।राजस्व विभाग की आख्या के आधार पर थाना गोपीगंज पर मु0अ0सं0 0240/2026 धारा 329(3) एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वादी द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर डाक्टर सिंह उर्फ उदयभान सिंह पुत्र स्व० तहसीलदार सिंह निवासी सेमरा थाना चील्ह जनपद मिर्जापुर, सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से अवैध निर्माण कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया ।प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा विवेचना की जा रही है।
उक्त प्रकरण के संबंध में श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~~
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur