12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ 🧘♀️
आज पुलिस लाइन, ज्ञानपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी श्री बाल गोविंद शुक्ला एवं जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं आमजन ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
सभी ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने का संदेश दिया।
@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur