गोपालगंज: शहर के जादोपुर मोड़ पर पुलिस ने कंटेनर में छुपाकर लाई जा रही 19 मवेशी को किया जब्त, पुलिस को देखकर मवेशी तस्कर फरार।
शहर के जादोपुर मोड़ पर पुलिस ने वाहन के दौरान कंटेनर के अंदर छुपा कर रखी गई 19 मवेशी बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर मवेशी तस्कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने दी।