गोपालगंज: बसडीला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला हुई घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवारी एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रही थी। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।