गोपालगंज: हरपुर बांध से पुलिस ने 100 लीटर शराब को किया जब्त, पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से हुआ फरार।
नगर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध से पुलिस ने दो गैलन में रखी गई 100 लीटर शराब को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को फरार शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।