डिंडौरी: पुलिस थाना कोतवाली में भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
डिंडौरी पुलिस थाना कोतवाली में भाईचारा और सौहार्द के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाने को लेकर सोमवार दोपहर 3:00 बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान तहसीलदार एसडीओपी यातायात प्रभारी नगर निरीक्षक सहित गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में आवश्यक निर्देश दिए गए । मुहर्रम त्यौहार के दौरान डीजे और अस्त्र शास्त्र प्रतिबंध रहेंगे और सोशल मीडिया में टिप्पणी पर कार्यवाही होगी ।