सहजनवा: बेलीपार के कसीहार में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अधेड़ की बोलेरो की टक्कर से मौत, छात्रा गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलीपार के कसीहार चौराहे के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान खोराबार क्षेत्र के सूबा बाजार निवासी उदयभान यादव के रूप में हुई है।