पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन का उद्घाटन किया
ज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया। इस सम्मेलन के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की ओर से स्टॉल्स लगाए गए हैं। वहीं सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी ज्ञान भवन पहुंचे और सभी स्टॉल्स को घूम घूम कर देखा।