पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर अति पिछड़ा समाज के लोगों ने कर्पूरी अनशन सत्याग्रह का किया आयोजन
गर्दनीबाग धरना स्थल पर सोमवार को अखिल भारतीय मूल अति पिछड़ा बुद्धिजीवी मंच के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे इन सभी लोगों ने आरक्षण की मांग की। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे इन सभी का कहना था कि अति पिछड़ा का आरक्षण लोकसभा और राज्यसभा दोनों में होना चाहिए।