कोल: सिविल लाइन में लाचारों से धोखाधड़ी कर पैसे ले जा रहे युवक को राहगीरों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
Koil, Aligarh | May 7, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके की ठंडी सड़क की है। जहां अंधों,अपाहिज़ों और लाचारों से धोखाधड़ी कर पैसे ले जा रहे एक युवक को रंगे हाथों राहगीरों ने पकड़ लिया।जिसके बाद युवक से पैसा लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए युवक को क्षेत्रीय पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर अंधों और लाचारों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वह भीख मांग कर घर चलाता है।