कोल: अतरौली में सड़क हादसे में घायल युवक की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 7, 2025 अतरौली में सड़क हादसे में घायल हुई युवक की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 वर्षीय रूपेंद्र मेहनत मजदूरी किया करता था। 26 अप्रैल को रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। अतरौली में अज्ञात वाहन ने रूपेंद्र को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल का इलाज JN मेडिकल में चल रहा था जहां मौत हो गई।