गया टाउन सीडी ब्लॉक: 16.61 लाख श्रद्धालुओं से आस्था के रंग में रंगा गयाजी,सुरक्षा का अभेद्य पहरा-SSP
गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सूर्यकुण्ड क्षेत्र समेत मेला क्षेत्र की सभी वेदियों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा और सुगम आवागमन को लेकर गया पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है। एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार, 1 अक्टूबर की सुबह 9 बजे जानकारी दी कि अब तक कुल 16,61,200 श्रद्धालु गयाजी पहुंचे।