मोठ: समथर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवती का शव फंदे पर मिला, पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Moth, Jhansi | Jun 2, 2026 झांसी के समथर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में 27 वर्षीय नवविवाहिता प्रिया मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।