नावकोठी: डफरपुर के एक व्यक्ति पर बिजली चोरी का आरोप, थाने में मामला दर्ज
बिजली चोरी करने के आरोप में थाना क्षेत्र के डफरपुर के एक व्यक्ति के ऊपर नावकोठी थाना में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विमल कुमार साहा के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। श्री साहा ने बताया कि टेकनपुरा वार्ड संख्या 11 निवासी अशोक कुमार सिंह पर 26868 रूपये राजस्व के क्षति का मामला थाना में दर्ज कराया गया है।