भीकनगांव: बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक खेत से 21 गौवंश को मुक्त कराया
खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी पर कार्रवाई की। एक खेत से 21 गौवंश को मुक्त कराया गया। इन्हें महाराष्ट्र में बेचने के लिए अवैध तरीके से जमा किया गया था। बरामद गौवंश की कीमत 2.40 लाख रुपए बताई गई है।