नया बाजार स्थित जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम को मंगलवार की दोपहर 1:25 पर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।