नवाबगंज: हाफिजगंज चौकी प्रभारी का जिले में जलवा, एसएसपी की रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान
जिले में कानून-व्यवस्था और जनसेवा के बेहतर कार्यों के लिए किए गए मासिक मूल्यांकन में हाफिजगंज चौकी प्रभारी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा कराए गए अप्रैल-2026 के मूल्यांकन में हाफिजगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बेहतर कार्य के लिए उन्हें 8 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया