मुगलसराय: रामपुर में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर में मनबढ़ों ने गुरुवार-शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 12:15 बजे एक व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मनबढ़ों ने रामपुर निवासी रामदुलारे 65 वर्ष को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया है। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं घायल होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।