मुगलसराय: मुगलसराय थाना अंतर्गत विभिन्न मामलों के आरोपी को 10 वर्ष कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई
मुगलसराय थाना में दिनांक 25 जनवरी 2019 को थाना क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी हेमराज भारती के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए जनपद न्यायालय में शुक्रवार शाम पीठासीन अधिकारी अनुराग शर्मा स्पेशल जज पाॅक्सो द्वारा आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा तथा ₹27000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।