मुगलसराय: जलीलपुर नई बस्ती में पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, युवक की मौत, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर नई बस्ती में पानी निकासी के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में इलाज के दौरान बीती देर रात लगभग 12:30 बजे गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई है। मारपीट में शाहिद 35 वर्ष की मौत हुई है। मृतक के बड़े भाई के तहरीर के आधार पर पुलिस ने छः लोगों के विरूद्ध नामदज चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली है, वही करवाई जारी है।