मुगलसराय: अलीनगर थाना में तीन मनचलों के खिलाफ कार्रवाई, एसपी का प्रयास महिलाओं और बालिकाओं को निर्भीक होकर जाने का
चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर प्रयासरत है। जनपदीय पुलिस सहित एंटी रोमियो टीम को महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर निर्देशित कर रहे हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में गुरुवार शाम एंटी रोमियो प्रभारी अरविंद यादव के नेतृत्व में तीन मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।