मुगलसराय: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के थानों और पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने किया एंटी राइट ड्रिल का अभ्यास
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की कार्य कुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने तथा किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए शुक्रवार दोपहर चंदौली पुलिस के समस्त थानों व पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा एंटी राइट ड्रिल का अभ्यास किया गया। समस्त थानों की भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध व असंवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया गया।