सहावर: डेंगरी गांव में शराब के नशे में युवक से की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव डेंगरी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास ने आरोप लगाया है कि गांव के रौदाश, शिवा, विपिन और जीतू ने शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।