परैया: राष्ट्रीय योग दिवस पर परैया स्टेशन में रेल कर्मियों ने व अशोक उच्च विद्यालय मैदान में भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास
Paraiya, Gaya | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार अहले सुबह परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने योग अभ्यास किया। वहीं परैया रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर संतोष कुमार सहित रेल कर्मियों ने विभिन्न योग मुद्रा करके सभी को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।