विदिशा नगर: खरी फाटक अंडर ब्रिज में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विदिशा के खरी फाटक अंडर ब्रिज के नीचे बारिश का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर बारिश के बाद यहां की पुलिया तालाब में तब्दील हो जाती है, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।तेज बारिश के बाद खरी फाटक अंडर ब्रिज के नीचे करीब दो फीट तक पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और छोटे वाहन चालक नहीं निकाल पाते।