बावड़ी उत्सव के तहत मेहरूखेड़ी में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश
..
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में बावड़ी उत्सव का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन ग्राम मेहरूखेड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्थित कुएं की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
बावड़ी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जल संगोष्ठी एवं बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही तालाब एवं कुएं की सफाई कर उनमें जमा कचरा निकाला गया तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, रंगोली निर्माण एवं जल स्रोत पूजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जल संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, नवांकुर संस्था प्रमुख रविंद्र दांगी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेहरूखेड़ी के अध्यक्ष जसवंत सिंह दांगी, सचिव जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha
1 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026